WB TET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

WB TET 2022: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 3 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन शुल्क आदि की जानकारी दी जा रही है।

WB TET 2022: वेस्ट बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (WB TET 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com के जरिए 3 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए 14 अक्टूबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक टीईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से पांचवीं तक सहायक शिक्षकों के लिए किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

WB TET 2022 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।

WB TET 2022 Application Fee: आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपए और एससी व एसटी वर्ग के लिए 50 रुपए

How to Apply WB TET 2022: ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbbpeonline.com पर जाएं।